scriptआजमगढ़ में फिर कटी दो महिलाओं की चोटी | Choti katwa Havoc Continue in Azamgarh news in Hindi | Patrika News

आजमगढ़ में फिर कटी दो महिलाओं की चोटी

locationआजमगढ़Published: Aug 20, 2017 08:41:00 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

जिले में इस समय चोटी कटवा की अफवाह है। इसका भय केवल गरीब तबके के लोगों में ही देखा जा रहा है।

choti katwa

चोटी कटी

आजमगढ़. सरायमीर और फूलपूर थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के बाद महिलायें अचेत हो गई । घटना की खबर पाकर पीड़िता के घर लोगों की भीड़ जुट गयी। महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
नंदाव गांव निवासी महेंद्र राम जीविकोपार्जन हेतु खाड़ी देश में रहता है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार शनिवार की रात महिला विद्या फोन से बात कर रही थी। उसी दौरान भौरे से बड़ा आकर का कीड़ा सिर के पास चक्कर लगाते हुए बाल काट लिया। बाल काटने से पहले घर के छोटे-छोटे बच्चे कीड़ा उड़ते हुये देखा और चिल्लाने लगे। जब तक विद्या कुछ समझ पाती कि तब तक वह कीड़ा विद्या के सिर से बाल काट लिया। इसके बाद विद्या बेसुध होकर गिर गई। जहां तक महिलाओं के बेहोश होने का सवाल है, इससे यही प्रतीत होता है कि कीड़ा के नाखून में जहर होने के नाते महिलाएं बेहोश होकर गिर रही हैं। फिलहाल अचेत विद्या देवी को स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के बाद पर घर भेज दिया गया। खबर पाकर महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसी क्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव निवासी संगीता (28) पुत्री उमाशंकर शनिवार रात घर में सोयी थी। रात में किसी समय उसके बाल कट गये। रात में जब उसकी नींद खुली और कटे बाल देख बेहोस हो गयी। रात में ही परिजन उसे शाहगंज अस्पताल ले गये जहां उसे भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव व आसपास क्षेत्रों में भय व्याप्त है।
चोटी कटवा के आतंक में जी रहे हैं लोग
जिले में इस समय चोटी कटवा की अफवाह है। इसका भय केवल गरीब तबके के लोगों में ही देखा जा रहा है। शाम 7 बजे के बाद लोग अपना खान पान व बन्द दरवाजे के अंदर कर रहे हैं। चोटी कटवा के भय से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। अंध विश्वास के चलते लोग घरों में दरवाजे के सामने नीम की पत्ती व नीबू मिर्च आदि बांध रखे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा टोना-टोटका बहुत जोरों पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो