scriptपोखरे से मछली मारने को लेकर मारपीट, चार घायल | Clash for fish four people injured in Up azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

पोखरे से मछली मारने को लेकर मारपीट, चार घायल

गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़Nov 10, 2018 / 06:59 pm

Akhilesh Tripathi

clash in azamgarh

आजमगढ़ में झड़प

आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के पकड़िया रानीपुर गांव में शुक्रवार की रात पोखरे से मछली मारने की बात को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

जहानागंज क्षेत्र के पकड़िया रानीपुर ग्राम निवासी रामाशीष (53) पुत्र स्व. तेरसु व गांव के ही सिंटू तथा हलचल के बीच पोखरे से मछली मारने की बात को लेकर शुक्रवार की रात शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक पक्ष के रामाशीष (53) उसकी पुत्री गुंजा (19) तथा पुत्र चंदन (21) व सोचन (23) सभी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रामाशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य का उपचार प्राथमिक स्तर पर चल रहा है।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / पोखरे से मछली मारने को लेकर मारपीट, चार घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो