scriptभाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमले के बाद दो समुदायों के बीच जमकर हुआ विवाद | clash in two party at beaten of bjp booth president in azamgarh | Patrika News

भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमले के बाद दो समुदायों के बीच जमकर हुआ विवाद

locationआजमगढ़Published: Jul 17, 2019 09:21:22 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला

up news

भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमले के बाद दो समुदायों के बीच जमकर हुआ विवाद

आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में पशुओं द्वारा फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर वर्ग विषेश के लोगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसके एक साथी को मारपीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने अपनी मड़ई फूंक विवाद को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किये। एक समय ऐसा भी आया जब दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गये लेकिन कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचने के कारण बड़ा विवाद होते होते रूक गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी बीजेपी के बूथ अध्यक्ष उजाला चौहान पुत्र रमेश चौहान व शोले राजभर पुत्र हीरालाल राजभर ने अपने खेत में धान की नर्सरी डाली है। कौरागहनी गांव में बसे कंकाली समाज के कुछ लोग अपने पशुओं को सुबह शाम छोड़ देते है। उनके पशु फसल को बबार्द कर देते है। बुधवार की शाम 4.30 बजे कंकालियों के पशु उजाला चौहान और शोले राजभर की नर्सरी को बबार्द कर रहे थे कि लोगों ने पशुओं को हांक कर बाहर भगा दिया।
इसके बाद शिकायत लेकर कौरागहीनी निवासी पशु मालिक इरफान पुत्र अबुल के घर पहुंची। शिकायत इरफान को बुरी लगी और उसने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर भाजपा बूथ अध्यक्ष उजाला चौहान व शोले राजभर पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया।
जब इसकी जानकारी उजाला के लोगों को हुई तो लोग जुटने शुरू हो गये। इसी बीच कंकाली समाज के लोगों ने अपनी मड़ई में आग लगाकर सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान किसी ने फोन पर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और सरायमीर, दीदारगंज, फूलपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस देख माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो