scriptपौधरोपण कर व केक काटकर मनाया गया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन | CM Yogi Adityanath Birthday Celebrate in Azamgarh | Patrika News

पौधरोपण कर व केक काटकर मनाया गया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

locationआजमगढ़Published: Jun 06, 2018 03:21:10 pm

वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर की चर्चा

Hindu Yuva Vahini

हिन्दू युवा वाहिनी

आजमगढ़. हिन्दूू युवा वाहिनी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मंगलवार को जिले में जगह-जगह केक काटकर मनाया गया। इस दौरान जहां योगी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गयी, वहीं हिन्दूू संगठनों के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षा का संकल्प भी लिया।

हिन्दूू युवा वाहिनी ने नगर के मेहता पार्क में हियुवा के पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में केक काटकर व पौधरोपण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि हमारे संरक्षक व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज हिन्दूू संस्कृति के रक्षक है, इन्होंने सदैव हिन्दूू मान बिन्दुओं पर होने वाले प्रहार को रोकने का काम किया है आज भी बतौर सीएम वे इसके लिए कटिबद्ध हैं। आज उनके मुख्यमंत्रित्व काल में पूरा उत्तर प्रदेश विकासशील है। योगी जी ने सदैव देश की अखंडता को बनाये रखने के लिए भाजपा को मजबूत करने का काम किया है।
उन्हीं का अनुसरण करते हुए हम सभी इसके लिए आजीवन तत्पर रहेंगे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी हिन्दूू संस्कृति को बचाने के लिए हम सदैव मुखर रहेंगे। इसके बाद में श्री मिश्र के नेतृत्व में पांच पौधे भी रोपित किये गये और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया और गरीब, निराश्रितों में मिष्ठान का भी वितरण किया। इस अवसर पर रामसकल चैहान, अरविन्द राय, सत्यम, सौरभ गुप्ता, सतीश, विपुल, रत्नेश मोदनवाल, कुसुमलता, किरण, संगीता देवी, उषा देवी, उषा भारती, ममता चैहान, उमा चैहान, चन्दा चैहान, वीरेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर के अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के साथ नगर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी जी को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सोमवार की देर शाम को समरसता जनसम्पर्क अभियान के तहत नगर के हनुमानगढ़ी स्थान पर चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी और लोगों को आवश्यक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अखिलेश मिश्र गुड्डू, नगर महांमंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, अशोक सोनकर, हरिश्चन्द्र सोनकर, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, सुक्खू राम भारती, संतोष जायसवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रंजीत वर्मा अदि लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कप्तानगंज मंडल के जेहरा पिपरी तहसील सगड़ी में वृक्षारोपण ग्राम प्रधान सर्वेश राय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सहजानंद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जनता की समस्याओं के निमित्त गांव-गांव में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ऋषिकांत राय, मंडल अध्यक्ष ऋषिदेव राय, अखिलिश सिंह, संजय राय, अजय राय, विद्याधर श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, मनोज गिरी, नवीन राय, योगेंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।
By Ran Vijay Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो