scriptचुनावी साल में सीएम योगी करेंगे तोहफों की बरसात, हर विधानसभा के लिए कुछ खास | CM Yogi Adityanath Visit in Azamgarh 6th December 2021 | Patrika News

चुनावी साल में सीएम योगी करेंगे तोहफों की बरसात, हर विधानसभा के लिए कुछ खास

locationआजमगढ़Published: Dec 05, 2021 05:50:17 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

चुनावी साल में 6 दिसंबर को आजमगढ़ पहुंच रहे सीएम योगी जहां दो जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं 19858.02 लाख रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. चुनावी साल में विश्वविद्यालय के बाद अब सरकार जिले के लोेगों को 19858.02 लाख रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ छह दिसंबर को आजमगढ़ आगमन पर उक्त परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। सीएम के आगमन और सभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। कार्यकर्ता भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हुए है। पूरी कोशिश की जा रही है कि सीएम की रैली ऐतिहासिक हो। वहीं सुरक्षा और जाम न लगे इसके लिए रुट डायवर्जन भी किया गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव में चंद महीने बाकी हैं। इस समय सरकार का पूरा फोकश योजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास पर है। ताकि उपब्धियां गिनाई जा सके तथा लोगों का विश्वास हासिल हो। यहीं वजह है कि हाल में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री द्वारा जिले की बहुप्रतिक्षित परियोजना विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया। अब छह दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मई खरगपुर तथा सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन जहां लोकापर्ण व शिलाल्यास की तैयारी में जुटा है। वहीं भाजपा के लोग जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एक रैली में पांच विधानसभा के लोग शामिल होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मई खरगपुर में कुल 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। इसमें 7370.51 लाख रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। विधानसभावार देखे तो अतरौलिया में 4147.82 लाख की तीन, निजामाबाद में 142.25 लाख की एक, फूलपुर-पवई में 1393.60 लाख की पांच, दीदारगंज में 351.49 लाख की दो और लालगंज में 1335.51 लाख की एक परियोजना का लोकापर्ण होगा। इसी तरह 12243.31 लाख की 37 शिलान्यास परियोजनाओं में अतरौलिया में 303.98 लाख की तीन, निजामाबाद में 3152.34 लाख की 14, फूलपुर-पवई में 320.16 लाख की दो, दीदारगंज में 303.00 लाख की दो और लालगंज में 793.32 लाख की चार परियोजनओं का शिलान्यास किया जाएग।

सगड़ी की जनसभा में 7614.71 लाख की 32 परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। विधानसभावार देखें तो सगड़ी में 699.66 लाख की चार, आजमगढ़ सदर में 1192.45 लाख की चार, मुबारकपुर में 1271.24 लाख की चार, मेंहनगर में 630.23 लाख की तीन और गोपालपुर में 224.22 लाख की दो परियोजनाओं का लोकापर्ण होगा। इसी तरह सगड़ी में 319.34 लाख की दो, आजमगढ़ सदर में 1893.63 लाख की पांच, मुबारकपुर में 805.60 लाख की चार, मेंहनगर में 155.45 लाख की एक और गोपालपुर में 422.47 लाख की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो