scriptडा. अंबेडकर के बहाने योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा अब्बाजान ने लगवाया अब खुद भी लगवा लो वैक्सीन, बोलने लगोगे सच | CM Yogi Attacks Akhilesh Yadav And Mayawati Made Serious Allegations | Patrika News

डा. अंबेडकर के बहाने योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा अब्बाजान ने लगवाया अब खुद भी लगवा लो वैक्सीन, बोलने लगोगे सच

locationआजमगढ़Published: Dec 06, 2021 03:01:39 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सगड़ी में जहां परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया वहीं दलित, पिछड़ों और गरीबों के विकास को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि सपा सरकार में आजमगढ़ में सिर्फ लूट और अराजकता होती थी। विकास तो सैफई का होता था। कोविड काल में अखिलेश यादव के विदेश यात्रा पर भी सीएम ने सवाल उठाया और पूछा कि कहां गायब थे सांसद।

सगड़ी में सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

सगड़ी में सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर जहां कई योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। खास बात रही है पहली बार सीएम आतंकवाद से इतर स्थानीय मुद्दों पर बात करते नजर आए। उन्होंने परिनिर्वाण दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर को यादव करते हुए बीजेपी को उनके आदर्श पर चलनी वाली एक मात्र पार्टी बताया। सपा बसपा और कांग्रेस पर गरीबों, दलितों की अनदेखी और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही अखिलेश यादव के कोरोना काल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में न आने पर भी सवाल उठाया।

सीएम ने सगड़ी में जनसभा की शुरूआत जय श्रीराम के नारे से की। इसके बाद उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया और कहा कि भारत के संविधान के शिल्पी बाबा भीमराव अंबेडकर का आज 64वां परिनिर्वाण दिवस है। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए मैं उन्हें नमन करता हूं। डा. अंबेडकर ने कहा था संविधान में मेरा दर्शन है स्वतंत्रता और समानता। सम व विषम परिस्थितियों में भारतीय संविधान ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। आज मोदी जी बाबा के आर्दश को आगे बढ़ाते हुए अखंड भारत, सशक्त भारत के निर्माण में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने डा. अंबेडकर के नाम पर राजनीति किया। राजनीति करने वालों ने दलित, गरीबों की बात करने, उनका विकास करने के बजाया उनपर अत्याचार किया या फिर उनपर अत्याचार होने पर मौन साधे रखा। उन्होंने कहा जब यूपी में सपा की सरकार थी तो सरकार के मंत्री आजम खां ने रामपुर में दलितों को उजाड़ा था। कांग्रेस व बसपा ने दलितों पर अत्याचार के मुद्दे मौन साध लिया था। सपा अत्याचार करा रही थी। तब केवल बीजेपी ने उनकी लड़ाई लड़ी। क्योंकि बीजेपी किसी पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकती। आज गरीबों का उत्पीड़न करने वालों का क्या हश्र है सभी देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय अराजकता ही उसका पर्याय थी। जिस गाड़ी मंे सपा का झंडा होता था लोग कहते थे कोई नामी गुंडा जरूर बैठा होगा। सपा की सत्ता में जिस तरह से तबाही मचाई गई। गरीबों की भूमि पर जिस तरह से कब्जा किया गया, किसी से छिपा नहीं। आजमगढ़ इससे अछूता नहीं हैं। आजमगढ़ के युवाओं के लिए पहचान का धर्मसंकट खड़ा हो गया था। यह पहचान का संकट किसने खड़ा किया था? उन्हीं लोगों ने किया जिन्होंने कोरोना काल में आजमगढ़ को लावारिस छोड़ दिया था।

सीएम ने कहा कि कोरोना काल में हमारे सांसद, विधायक और मंत्री लोगों की मदद में जुटे थे। कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे थे लेकिन आजमगढ़ के सांसद गायब थे। उनका कहीं पता नहीं था। जब मैंने उनके बारे में पता किया तो एक बार इंलैंड दूसरी बार आस्टेलिया में थे। आजमगढ़ के लोगों ने उन्हें इंलैंड और आस्ट्रेलिया जाने के लिए नहीं चुना था। उन्होंने कहा कि यूपी में 17 करोड़ लोगों को वैक्सीन से सुरक्षा मिली लेकिन अखिलेश ने इसे मोदी और बीजेपी की वैक्सीन बताया। अब उनसे कहो अब्बाजान लगवा चुके हैं तुम भी लगवा लो। अब कोरोना का नया वेरिएंट आ गया हे। वैक्सीन लगवा लोगे तो सच बोलने लगोगे।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 में मुलायम सिंह भी आजमगढ़ के सांसद थे लेकिन विश्वद्यिालय यहां नहीं बना। एक्सप्रेस-वे का काम शुरू नहीं हुआ और ना ही एअरपोर्ट बन पाया। आखिर कैसे बनता तब तो काम सिर्फ सैफई में हाता था। आजमगढ़ में सिर्फ पेशेवर अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। हमने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनवाने का काम किया। महान हिंदू संम्राट महाराजा सुहेलदेव जिन्होंने आक्रांता सलार मसूद गाजी को रौदने का काम किया हमने उनके नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया है। एअरपोर्ट जल्द शुरू होगा। इसके बाद कोलकता, दिल्ली, मुंबई से एक घंटे में आजमगढ़ आ जाएंगे। यहां का हर सपना बीजेपी ने पूरा किया है। सपा तो नहीं कर पाई कोई काम। सपा के लिए कुनबे का विकास ही प्रदेश है और हमारे लेए प्रदेश का विकास ही परिवार है।

योगी ने कहा कि सपा सरकार में अजीत राय की हत्या के बाद दो माह एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी। तब मैं सांसद था और एफआईआर दर्ज कराने के लिए यहां आया था। यह क्षेत्र जिसमें ऊर्जा और प्रतिभा है। आजमगढ़ का नौजवान जो दिल्ली, मुंबई गया संमृद्धि की नई ऊचाई को छूआ लेकिन समावादी पार्टी ने यहां अपराध को बढ़ावा देकर यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। अब गुंडे और माफिया की संपत्ति हमारी सरकार जब्त कर रही है तो सबसे अधिक दर्द सपा और कांग्रेस के लोगों को हो रहा है। अब तक 1900 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस को युवाओं, महिलाओं और गरीबों से कोई मतलब नहीं। इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ाया है। अगर यह थोड़ा काम करते तो गरीबोें के सामने आवास, बिजली, शौचालय का संकट नहीं होता। गरीबों, महिलाओं, मजलूमों के लिए काम मोदी ने किया। कोरोना के दौरान हर गरीब को राशन भी हमारी सरकार ने दिया। 2022 होली तक हर महीने दो बार फिर राशन दिया जाएगा। इससे यूपी के 15 करोेड़ लोेग लाभाविंत होंगे। पहले खाद्यान विपक्षी नेता खा जाते थे। अब यह सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है।

हमारी सरकार ने आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 48736 परिवारों को आवास दिया गया। 28542 लाभार्थियों को शहरी क्षेत्र में आवास दिया गया। 102415 लोगों को निःशुल्क बिजली दी। 2 लाख से अधिक लोगों को रसोई गैंस कनेक्शन, 741984 किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ दिया। कन्या सुमंगला योजना में 18 हजार बालिकाओं को 15 हजार रूपये रूपये दिये गए। आपरेशन कायाकल्प के तहत 2170 विद्यालयों के सुंदरीकरण का कार्य हुआ है। 793824 परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। एक जनपद एक उत्पाद 98 लाभार्थियों को 7 करोड़ ऋण, श्रमिकों को भरष पोषण भत्ता दिया जा रहा है। यह काम सपा, बसपा सरकार में भी हो सकता था लेकिन गांव गरीब उनके एजेंडे में नहीं था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो