scriptमुलायम के गढ़ में सीएम योगी ने चली बड़ी राजनीतिक चाल, जनता से कर गए इतना बड़ा वादा | cm yogi visit azamgarh and big promise for political strategy | Patrika News

मुलायम के गढ़ में सीएम योगी ने चली बड़ी राजनीतिक चाल, जनता से कर गए इतना बड़ा वादा

locationआजमगढ़Published: Jan 04, 2018 05:26:17 pm

विकास के रास्ते पर चलकर धोएंगे आजमगढ़ के नाम पर लगा कलंक : सीएम योगी

cm yogi visit azamgarh and big promise for political strategy

मुलायम के गढ़ में सीएम योगी ने चली बड़ी राजनीतिक चाल, जनता से कर गए इतना बड़ा वादा

आजमगढ़. दि किसान चीनी मिल सठियांव के डिस्टलरी का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्य नाथ ने जहां आजमगढ़ के लोगों को 677 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया। वहीं विकास के रास्ते पर चलकर आजमगढ़ के नाम पर लगे आतंकवाद के कलंक को धोने का अह्वान किया। सीएम ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने पिछले 15 साल में यूपी में रही।
cm yogi
IMAGE CREDIT: patrika
सीएम ने पहले जिले के लोगों को नववर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि, यूपी के परम्परागत उद्योग में रोजगार और नौकरी की अपार संभावना है। हम उन्हें पुर्नजीवित करेंगे। चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी, कारण कि यह युवा और किसानों के रोजगार से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि, हम जब यूपी की सत्ता में आए तो 36 हजार करोड़ रूपये किसान कर्जमाफी और 30 हजार करोड़ संवन्ध कमीशन के अतिरिक्त बोझ के कारण यूपी की स्थित दयनीय थी। इसके बाद भी सरकार ने देरी नहीं की और चीनी मिल की डिस्टलरी परियोजना को पूरा करने के लिए 56 करोड़ रूपये तत्काल दिए। इस वर्ष प्रदेश में 116 चीनी मिले संचालित है आने वाले दिनों में तीन और शुरू हो जाएगी।
cm yogi
IMAGE CREDIT: patrika
उन्होंने कहा कि, गन्ना विभाग ने काफी अच्छा काम किया है। सरकार बनते ही हमने गन्ना किसानों के करीब पांच वर्ष तक से बकाया पड़े गन्ना मूल्य का 25 हजार करोड़ का तत्काल भुगतान किया। इस साल का अब तक 7 हजार 500 करोड़ रूपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। हमने रवी के सीजन में रिकार्ड 37 लाख एमटी गेंहू की खरीद सीधे किसानों से की और प्रति कुंतल 10 रूपया समर्थन मूल्य से अधिक दिया। भ्रष्टाचार न हो इसके लिए सीधे खाते में भुगतान किया। अब तक हम 30 लाख एमटी धान की खरीद कर चुके हैं। किसान, युवा हमारी प्राथमिकता में हैं।

सीएम ने कहा कि, पहले सरकारें एक साल में पांच से दस हजार मकान देती थी लेकिन हमने सत्ता में आने के बाद 11 लाख लोगों को पीएम आसाव योजना से लाभान्वित किया है। हमारा वादा है 2022 तक देश में ऐसा एक भी गरीब नहीं होगा जिसके सिर पर छत न हो। उन्होंने कहा कि, भारत की सस्कृति, राष्ट्रीयता की पहचान बनाने में आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन पिछले वर्षो में कुछ लोगों ने आजमगढ़ के नाम पर कलंक लगाने का काम किया। जिसके कारण आजमगढ़ विकास में पिछड़ गया। आजमगढ़ के युवा जब बाहर जाते थे तो उनसे उनकी पहचान पूछी जाती थी। हम विकास के माध्यम से इस कलंक को धो सकते हैं।
cm yogi
IMAGE CREDIT: patrika
हमारे प्रधानमंत्री का मानना है कि, विकास वर्तमान की ही नहीं बल्कि भविष्य की भी आवश्यकता है। उन्होंने संकल्प से सिद्धि तक का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री जी का मानना है जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएं तो गरीबी, गंदगी, अराजकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद और भ्रष्टाचार के लिए भारत में कोई जगह न हो। हमें हमारे भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाना है। यह विकास के पथ पर ही चलकर संभव है। जो लोग नहीं चाहते कि विकास हो वे भारत की एकता और अखंडता को छिन्न भिन्न करने में लगे हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि भारत का विकास हो।
उन्होंने कहा कि, 37 लाख गरीब जिनके पास आज भी राशन कार्ड नहीं था। हमने उन्हें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड जारी किया और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि कोई भी गरीब खाद्यान से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसमें किसी तरह का भ्रष्टाचार हुआ तो भ्रष्टाचारी की जगह जेल होगी। हमने खाद्यान वितरण में भष्टाचार को समाप्त करने के लिए गांव में समिति के गठन का भी निर्देश दिया है। हमारी सरकार आने के बाद 120 लाख किमी सड़क गड्ढ़मुक्त की गई। पहले की सरकार में चार जिलों में बिजली मिलती थी लेकिन हमने आते ही सभी जिलो में समान रूप से बिजली व्यवस्था की। 23 लाख लोगों को निःशुल्क कनेक्शन दे चुके हैं। बाकी को कनेक्शन देने का काम चल रहा है।
cm yogi
IMAGE CREDIT: patrika
सीएम ने कहा कि, पिछली सरकारों ने रोजगार और नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कोई भर्ती पूरी नहीं हुई। कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। हमने एसआई के पहले चरण की भर्ती पूरी कर ली है। पुलिस के 42 हजार पदों के लिए भर्ती निकाल रहे हैं। सभी भर्तियां पूरी तरह निष्पक्ष और भ्रष्टाचार से मुक्त होंगी। जो भष्टाचार करेंगे वे जेल जाएंगे। 1.38 लाख शिक्षक और 1.40 लाख पुलिस भर्ती जल्द पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास और हर व्यक्ति की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। देश दुनिया के उद्योगपति फरवरी माह में लखनऊ में आयोजित सम्मिट में आ रहे है। हमे उम्मीद है कि यहां उद्योग लगेंगे तो करीब 20 लाख नौकरियों के अवसर केवल यूपी में प्राप्त होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो