scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा 24 को, दे सकते हैं करोड़ों का तोहफा | CM Yogi Visit in Azamgarh 24 October 2021 | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा 24 को, दे सकते हैं करोड़ों का तोहफा

locationआजमगढ़Published: Oct 20, 2021 01:31:47 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

बरसात के कारण रद्द हो गया था पिछला दौरा, लोगों को काफी उम्मीद

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अक्टूबर को आजमगढ़ आएंगे। माना जा रहा है कि सीएम जनपद आगमन पर जिले के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सगड़ी, रानी की सराय व मार्टीगंज में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के सभा की तैयारी में भाजपाई जुटी हुए है। वहीं जिला मुख्यालय पर अब तक सीएम का प्रोटोकाल नहीं आया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित था। उसके लिए सभा स्थल आदि का चयन भी हो गया था लेकिन जिले में हुई भारी बरसात के बाद चारो तरफ जलजमाव के कारण दौरा स्थगित हो गया था। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के 24 अक्टूबर को आजमगढ़ आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की माने तो मुख्यमंत्री रानी की सराय स्थित पूर्वांचल पीजी कॉलेज परिसर में निजामाबाद, सदर एवं मेहनगर विधानसभा की एक संयुक्त जनसभा करेंगे। इस संबंध में मंगलवार की देर शाम सूचना भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आ गईं है।

वहीं सीएम द्वारा दूसरी रैली सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करेंगे। यहां भी सीएम तीन विधानसभा की रैली को संबोधित करेंगे। यहां तहसील से सटे जूनियर हाई स्कूल में मुबारकपुर, सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। सीएम के रैली की तैयारी प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गयी है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि सीएम का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। 24 अक्तूबर को तहसील से सटे जूनियर विद्यालय परिसर में उनकी जनसभा होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके अलवा सीएम की एक रैली मार्टीनगंज क्षेत्र में होने की संभावना है। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक आज हो रही है। माना जा रहा है कि आजमगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो