scriptजातीय समीकरण साधने में कांग्रेस ने खड़ी की पदाधिकारियों की बड़ी फौज, विपक्ष की बढ़ेगी मुश्किल | Congress caste equation Increase opposition Tension in UP Azamgarh | Patrika News

जातीय समीकरण साधने में कांग्रेस ने खड़ी की पदाधिकारियों की बड़ी फौज, विपक्ष की बढ़ेगी मुश्किल

locationआजमगढ़Published: Jun 23, 2021 12:01:58 pm

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव तैयारियों में जुटी कांग्रेस खुद को मजबूत करने की कवायद में जुट गयी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला इकाई ने सभी कमेटियों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जातीय समीकरण साधने के लिए इस बार कांग्रेस ने पदाधिकारियों की संख्या में इजाफा किया है। इसे विपक्षी दलोंके वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते कांग्रेसी।

पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते कांग्रेसी।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. विधानसभा चुनाव जैसे जैसेे करीब आ रहा है वैसे ही राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज होती दिख रही हैं। यूपी में लंबे समय से हाशिए पर चल रही कांग्रेस ने खुद को दोबारा खड़ा करने के लिए बड़ी रणनीति पर काम शुरू किया है। खासतौर पर आजमगढ़ में पार्टी ने जातीय समीकरण साधकर भाजपा ही नहीं बल्कि सपा-बसपा की मुश्किल भी बढ़ाती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 6 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 18 सचिवों की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा शेष बची 7 नगर पंचायत अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी गयी है। नई कमेटी में जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गयी है।

इसे भी पढ़े-

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, गेहूं खरीद और भुगतान तत्काल करने की मांग

अध्यक्ष द्वारा आद्या प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद पांडेय, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, रमेश राजभर, डा. रमेश चंद शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जावेद मंदे, काजी हनी हसन, हरिश्चंद्र यादव, मुकेश मिश्रा, विवेक राय, आशुतोष रजत, दिनेश सिंह, नदीम अहमद, मो. आमिर, रामकुंवर प्रजापति, मंतराज यादव, एवं सत्य प्रकाश, को महासचिव बनाया गया है। सुनील सैनी, बबलू निषाद, इंताफ अहमद, प्रवीण मौर्या, पवन कुमार राजभर, अखिलेश तिवारी, मो. फैयाज, जगदीश तिवारी, अमित निगम, इश्तियाक अहमद, संदीप सिंह, स्वदेश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, वसीम अहमद, संतलाल, बृजेश सरोज, अखिलेश निषाद, सतेन्द्र उपाध्याय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसे भी पढ़े-

मिशन 2022ः बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बना बीजेपी को मात देगी आप?

इसी क्रम में भीम सोनकर को जीयनपुर, विजय राजभर को अजमतगढ़, मो. असअद को फूलपुर, कमलेश पहाड़िया को लालगंज, इरफान अहमद को मेहनगर, शेख अब्दुल्ला को बिलरियागंज, जंग बहादुर चैरसिया को माहुल नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी। कारण कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और वह कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो