scriptबिहार चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने दोबारा शिलान्यास कर भ्रम फैलाया, कांग्रेस नेता का आरोप | Congress Leader Statement against Modi Government over Bhumi Pujan | Patrika News
आजमगढ़

बिहार चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने दोबारा शिलान्यास कर भ्रम फैलाया, कांग्रेस नेता का आरोप

युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने लगाया आरोप।

आजमगढ़Aug 06, 2020 / 06:03 pm

रफतउद्दीन फरीद

Keshavchand Yadav

केशवचंद यादव

आजमगढ़. अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की होड़ कांग्रेस और भाजपा में शुरू हो गयी है। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर किये गए मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन पर ही सवाल खड़ा कर दिया और दावा किया कि राममंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास कांग्रेस पार्टी पहले ही कर चुकी है। आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव व मध्य प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार राम मंदिर का दोबारा भूमि पूजन और शिलान्यास कर प्रोबगंडा कर रही है।

 

श्री यादव सुरसी गांव में कृपाशंकर यादव के मृत्यु होने पर शोक संवदेना व्यक्त करने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस चाल को जनता भलीभांति समझ रही है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हम जनता की हर समस्या और उसकी आवाज को उठा रहे है। इसके विपरीत भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए तरह तरह के हथकंठे अजमा रही है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां मौन साधे हुए है। इनको केवल चुनाव में ही दुख-दर्द याद आता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु व कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी, दलितों, शोषितों के अलावा देश में मची लूट खसोट में शिक्षक भर्ती में घाटाला सहित अन्य मुद्दों पर सरकार के कृत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। इससे जनता में कांग्रेस के प्रति आशा की एक नई किरण बनी हुई है। हम जनता का विश्वास जीतेंगे और आगामी चुनाव में मजबूतीं के साथ लड़ेंगे।

 

उन्हांने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करना उचित नहीं है, भगवान श्रीराम को मर्यादित आचरण के कारण उन्हें भगवान पुरूषोत्तम कहा गया लेकिन उन्हीं के नाम पर सरकार राजनीति कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राम अवध यादव ने कहा कि भाजपा के पूंजीवाद रवैये को आमजनता समझ चुकी है, वर्तमान समय में जिस तरह से तेज तर्रार विपक्ष की भूमिका कांग्रेस अदा कर रही है। उससे सरकार बौखला गयी है। आगामी चुनाव में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देकर सत्ता उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर रामअवध यादव, हरिकेश मिश्रा, संतोष कुमार, मुकेश राय, अनिल सिंह, चन्द्रशेखर यादव मौजूद रहे।

By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / बिहार चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने दोबारा शिलान्यास कर भ्रम फैलाया, कांग्रेस नेता का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो