scriptमिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, विपक्ष को मात देने का बनाया मास्टर प्लान | congress master plan for up vidhan sabha 2022 | Patrika News

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, विपक्ष को मात देने का बनाया मास्टर प्लान

locationआजमगढ़Published: Jul 16, 2020 12:39:38 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– गांव तक युवाओं की फौज खड़ी कर विपक्ष को मात देने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, विपक्ष को मात देने का बनाया मास्टर प्लान

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, विपक्ष को मात देने का बनाया मास्टर प्लान

आजमगढ़. 30 साल तक यूपी की सत्ता दूरी और हसिये पर पहुंच चुकी पार्टी को फिर से मजबूत कर कांग्रेस युवाओं के दम पर 2022 में सत्ता हासिल करेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने शहर से लेकर गांव तक युवाओं की फौज खड़ी कर विपक्ष को मात देने का प्लान तैयार किया है, जिस पर काम भी शुरू हो गया है। इसे लेकर आजमगढ़ जिला कार्यालय पर युवा कांग्रेस की बैठक हुई में जिसमें प्लान पर अमल करने की रूपरेखा तैयार की गई।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनीत कम्बोज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने कोरोना महामारी में जनता की सेवा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजमगढ़ युवा कांग्रेस को कार्यशील करने के लिए मैं यहां उपस्थित हुआ हूं और युवा कांग्रेस को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान विवेक राय को आजमगढ़ व मोहम्मद नजम शमीम को लालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय सचिव मिलिन्द गौतम ने कहा कि हम युवाओं को एकजुट होकर जनता के हित की लड़ाई लड़ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। यह तभी संभव है जब हम गांव-गांव तक मजबूत संगठन खड़ा करें। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी रूपेश चोबे ने प्रत्येक मोर्चे पर युवाओं को आगे आने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को हर मोर्चे पर आगे रहकर देश और समाज की लड़ाई लड़नी है। जनता में अपने प्रति विश्वास कायम करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो