scriptनागरिकता संधोशन विधेयक की प्रतियां फाड़कर कांग्रेस ने जताया विरोध | Congress Protest against Citizen Amendment Bill in Azamgarh | Patrika News

नागरिकता संधोशन विधेयक की प्रतियां फाड़कर कांग्रेस ने जताया विरोध

locationआजमगढ़Published: Dec 11, 2019 05:36:51 pm

जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर बिल का किया विरोध।

CAB

प्रतीकात्मक

आजमगढ़ . कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से निकाले गए जुलूस में शामिल होकर नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा जारी विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि काग्रेस पार्टी यह मानती है की नागरिकता संशोधन बिल देश में डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को हटाकर संघ के विधान को लाने की तैयारी है। देशवासियों पर जबरन थोपा गया यह बिल बड़ी चिंता का विषय है। यह विधेयक समाज के बराबरी का नहीं बल्कि बंटवारे की बात करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आधार पर हम आरएसएस के विधान को भारत का संविधान नहीं बदलने देंगे।
इसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। इस विधेयक के लिए जितनी भी कुर्बानियां देनी पड़ी कांग्रेस पार्टी संघर्ष के लिए तैयार है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामअवध यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, देवमुनि राजभर, ओंकार पांडेय, सविता राय, नरेंद्र सिंह, प्रेमा चौहान, तेज बहादुर यादव, मुन्नू मौर्य, फैजी नसीम, अब्दुल रहमान ,शीला भारती सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो