scriptकिसान समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने दिया धरना | Congress Protest for Farmers Problems in Azamgarh | Patrika News

किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने दिया धरना

locationआजमगढ़Published: Dec 05, 2019 10:29:29 am

जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन।

congress udaipur

कांग्रेस,,कांग्रेस

आजमगढ़ . गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित रिक्शा स्टैंड में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

 

कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित रिक्शा स्टैंड परिसर में आयोजित काग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि देश का किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज बुरी तरह पीड़ित है। किसानों का शोषण जारी है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। जीडीपी लगातार गिरती जा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। आज हम जनपद की जनता को इसी उद्देश्य से जागरूक करने पहुंचे हैं।

 

पार्टी के प्रदेश सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की है। किसानों की मांगे पूरी होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को लागत का उचित मूल्य न मिलने से किसान परेशान हैं। फसल के चलते कर्ज में डूब जाने के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, आशुतोष द्विवेदी, रामअवध यादव, बृजेश नंदन पांडेय, चंद्रपाल यादव, सुरेंद्र सिंह, पूर्णमासी प्रजापति, प्रिंस सिंह, आनन्द सिंह, मुन्नू मौर्य, दिनेश यादव, डा. मालती मिश्रा, सरिता राय, शीला भारती, बेलाल अहमद, निसार अहमद सहित तमाम लोग शामिल रहे।

By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो