scriptकिसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, गेहूं खरीद और भुगतान तत्काल करने की मांग | Congress Protest for Farmers Wheat Purchasing Payment in Azamgarh | Patrika News

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, गेहूं खरीद और भुगतान तत्काल करने की मांग

locationआजमगढ़Published: Jun 23, 2021 08:14:02 am

क्रय केद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद न होने तथा भुगतान में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सरकार किसानों का शत प्रतिशत गेहूं खरीदने और तत्काल भुगतान करने की मांग की।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गेहूं खरीद के नाम पर किसानों का शोषण व समय से भुगतान न होने से नाराज कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों का गेहूं शत प्रतिशत खरीदने और बकाये का तत्काल भुगतान करने की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार के कृाषि कानून का भी विरोध किया गया। सरकार से तीनो विधेयक वापस लेने की मांग की गयी।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा वर्तमान बीजेपी सरकार किसान विरोधी है तीन काले कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान लगातार सड़कों पर आंदोलित हैं लेकिन सरकार मौन है। आज किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। उनके गेहूं के बकाया मूल्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है और पूंजीपतियों के हित मे कार्य कर रही है। यदि किसानों की मांगे तत्काल नहीं मानी गयी तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इसे भी पढ़े-

मिशन-2022ः सेवा कार्य के जरिए जनता के दिल में उतर सत्ता की सीढ़ी तैयार करेंगे भाजपाई

जहानागंज ब्लाक में अध्यक्ष राजदेव कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रालियां 15 दिन से खड़ी हैं, लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। यदि किसानों की उपेक्षा बंद नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर जावेद अहमद, नरेंद्र यादव, अतुल, उस्मान, शफीक अहमद, कासिम, आरिफ, फैजान आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े-

अयोध्या भूमि खरीद घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

इसी तरह साधन सहकारी समिति खरसहनकला पर अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। अनिल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। काले कानून बनाकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की इस साजिश को कामियाब नहीं होने देगी। यदि किसानों के गेहूं की शत प्रतिशत खरीद नहीं होती है और तत्काल भुगतान नहीं किया जाता है तो हम आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदुम नाथ सिंह, पंकज सिंह, छोटेलाल गुप्ता, अंगद मौर्य, अरविद सिंह आदि मौजूद थे। इसी तरह कांग्रेसियों ने फूलपुर, मार्टीनगंज, निजामाबाद, सगड़ी, हरैया सहित सभी 22 ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन किया।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो