आजमगढ़

पूंजीपतियों से यारी निभाने के लिए किसानों से उनकी जमीन छीन कर मोदी सरकार: भासपा

किसानों के प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश
भ्रष्टाचार व बढ़ती बेरोजगारी की तरफ नहीं है सरकार का ध्यान

आजमगढ़Feb 07, 2021 / 10:54 am

रफतउद्दीन फरीद

शशिप्रकाश सिंह मुन्ना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रवक्ता शशिप्रकाश सिंह मुन्ना ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों से यारी निभाने और उन्हें लाभ पहुचांने के लिए मोदी सरकार ने किसानों को गर्त में ढकेलने के लिए तीन कृषि कानून पारित कराया। सरकार की मंशा जाहिर होने के बाद जब किसान आंदोलन का रूख अख्तियार किये तो सरकार उनकी बात सुनने के बजाय आंदोलन को ही बदनाम करने की साजिश में जुट गयी है। सरकार की मंशा कभी सफल नहीं होगी। हम किसानों की हर लड़ाई में उनके साथ हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों और बेरोजगारों का भला करने के नाम पर सत्ता में आयी मोदी सरकार सत्ता मिलते ही इन्हीं के भक्षक के रूप में काम कर रही है। मोदी सरकार केवल अपने बड़े पूंजीपतियों से याराना निभाने के लिए तीन काला कानून पारित किया है, जिसका लाभ केवल पूंजीपतियों को मिलेगा। इस कानून से किसान को हानि होगी।

उन्होंने कहा कि सुभासपा और मोर्चा के लोग किसानों के साथ हैं। किसी भी दशा में इनकी ज्यादती, हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। केंद्र सरकार किसानों के हित को देखते हुए तीनों काले कानून को वापस नही करती है तो मोर्चा के लोग आगामी रणनीति तैयार कर खुद प्रदर्शन करेंगे। जो मादी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा। देश में बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी इकाईयों को बेचकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से हाथ खड़ा कर रही है। ऐसे गैरजिम्मेदार सरकार को नैतिकता के आधार पर खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं हैं। पीएम मोदी शूट-बूट को ही विकास मानते है जबकि देश की स्थिति आज सोचनीय है।

BY Ran vijay singh

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.