script

जेल के गेट से फरार हुआ कोरोना पॉजिटिव बदमाश

locationआजमगढ़Published: Sep 18, 2020 05:59:53 pm

बुधवार को तमंचा के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी, जांच में पॉजिटिव आयी थी रिपोर्ट
पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमार लेकिन नहीं लगा कोई सुराग

azamgarh news

जेल के गेट से फरार हुआ कोरोना पॉजिटिव बदमाश

आजमगढ़. तंमचा के साथ गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में जाते समय जिला कारागार के गेट से फरार हो गया। आरोपी कोरोना पाजिटिव बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बरदह थाने की पुलिस ने आरोपी के घर व ससुराल में दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


बताते हैं कि जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुनझा गांव निवासी युवक की ससुराल बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा में है। वह ससुराल में ही रहता है। बुधवार की रात बरदह थाने के उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय हमराहियों के साथ बक्सपुर वीकापुर मार्ग पर बेसो नदी के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने युवक को संदिग्धावस्था में उसे गिरफ्तार किया।


तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। गुरुवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस उसे जेल में दाखिल करने के लिए ले गई थी कि जेल में दाखिल होते समय वह जेल के गेट से फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर व ससुराल में छापेमारी की गयी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अब भी उसकी तलाश जारी है। बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की कोरोना जांच करायी गयी थी जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के घर व ससुराल में दबिश दी जा रही है। अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिली है।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो