scriptलॉकडाउन के दौरान पशुओं के चारे का भी इन्तजाम करेगा प्रशासन, चारा समस्या के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल | coronavirus UP Government will arrange animal food during Lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान पशुओं के चारे का भी इन्तजाम करेगा प्रशासन, चारा समस्या के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल

locationआजमगढ़Published: Mar 26, 2020 05:50:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– आपदा राहत की बैठक में डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया निर्देश

लॉकडाउन के दौरान पशुओं के चारे का भी इन्तजाम करेगा प्रशासन, चारा समस्या के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल

लॉकडाउन के दौरान पशुओं के चारे का भी इन्तजाम करेगा प्रशासन, चारा समस्या के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल

आजमगढ़. लॉकडाउन के कारण घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ ही पशुओं के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पशु चिकित्सा विभाग पशु, कुक्कुट आदि के लिए चारे की व्यवस्था करेगा। बुधवार को जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई आपदा राहत प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया। चारा की समस्या होने पर अब लोग नोडल अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
जिलाधिकारी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इसके लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अपने संबंधित विकास खण्डों में भूसा/राशन आपूर्तिकर्ताओं से निरन्तर सम्पर्क बनाकर गो आश्रय स्थलों, पशुपालकों एवं मुर्गी फार्मो हेतु आवश्यकतानुसार भूसा/राशन आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। यदि भूसा/राशन आपूर्तिकर्ताओं को किसी भी स्तर पर रोका जाता है तो उसका तत्काल निराकरण कर आपूर्ति को बहाल कराएं। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में पशुओं को चारा दाना का अभाव नहीं होना चाहिए। इस कार्य के लिए जनपद स्तर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य) डाॅ. एसपी सिंह, मुख्यालय का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इन नंबर्स पर करें कॉल
चारा समस्या के लिए लोग इनके मोबाइल नंबर 7007979074 पर सम्पर्क कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने बताया कि यदि किसी भी पशुपालक को भूसे की आवश्यकता हो तो लक्ष्मण राम ग्राम सम्मोपुर सिधारी मो. नं0 9451827067, राजू ग्राम लाटघाट 9450211215, शिवकुमार आजमगढ़ 9984791260, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा कोयलसा मो नं 7348285537, श्रीराम ग्राम गुलउर 8756819715, कन्हैया ग्राम गुलउर 7081738467, प्रमोद मौर्य ग्राम गुलउर 9453258760, पुरूषोत्तम ग्राम गुलउर मो नं 7607672182, रामजीवन ग्राम तुन्दुआ 9795464260, संजय चैहान ग्राम खैरूद्दीनुपर पवई 9838941667, रामतीरथ ग्राम गुलउर 8999507198 तथा रामबचन ग्राम उकरौड़ा मो नं 7800559383 पर वार्ता कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो