scriptपुरानी रंजिश में दबंग ने तीन साल के बच्चे सहित दो को मारी गोली, मचा हड़कम्प | Dabang shot two including a three-year-old child in an old enmity | Patrika News

पुरानी रंजिश में दबंग ने तीन साल के बच्चे सहित दो को मारी गोली, मचा हड़कम्प

locationआजमगढ़Published: Jul 06, 2020 08:38:14 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

लाइसेंसी बंदूक जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुरानी रंजिश में दबंग ने तीन साल के बच्चे सहित दो को मारी गोली, मचा हड़कम्प

पुरानी रंजिश में दबंग ने तीन साल के बच्चे सहित दो को मारी गोली, मचा हड़कम्प

आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से तीन साल के मासूम सहित दो लोगों को गोली मार दिया। फायरिंग करने वाले व्यक्ति ने एक दो नहीं बल्कि दस राउंड फायरिंग की जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। दहशत के मारे लोग अपने घरों में छिप गए। घायलों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर लिया है।

बरदह थाना क्षेत्र केदलीपुर गांव निवासी रामजतन यादव 50 पुत्र स्व. नीबू मुंबई रहता है। एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था। काम शुरू होने के कारण उसे बुधवार को वापस मुंबई जाना था। रामजतन की गांव के राम बिहारी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार की सुबह रामजतन राम बिहारी के पास शिकायत लेकर गया कि आखिर वह उसके परिवार के लोगों को परेशान क्यों करता है।

बात-बात में ही दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज देने लगे। इसी बीच राम बिहारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली राम जतन व उसके तीन वर्षीय पौत्र प्रियांशू पुत्र जयप्रकाश को लग गई जिससे दोनों घायल हो गए। राम बिहारी इतने गुस्से में था कि उसने करीब दस राउंड फायरिंग की। इसके बाद छत पर चढ़कर भी कई राउंड फायर किया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। लोग अपने घरों में दुबक गए।

रामबिहारी के शांत होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में भर्ती कराया गया। जहां से डा. ने जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया। दोनों का उपचार जिला अस्पातल में चल रहा है। इस मामले में राम जतन के पुत्र जयप्रकाश यादव ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना की जानकारी होते ही सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। सीओ ने बताया कि राम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बंदूका का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो