scriptफिर तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा, दलितों ने किया प्रदर्शन | Dalit Protest after again BR Ambedkar statue Broken | Patrika News

फिर तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा, दलितों ने किया प्रदर्शन

locationआजमगढ़Published: Oct 12, 2018 03:41:09 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

प्रशासन ने मरम्मत कराकर शांत किया आक्रोश
 

Ambedkar

Ambedkar

आजमगढ़. जिले में अंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का सिलसिला जारी है। अराजक तत्व माहौल को खराब करने के लिए एक के बाद एक कर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। गुरूवार की रात में अराजकतत्वों ने सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा मोड़ पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी। शुक्रवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकार मामला शांत कराया।

बता दें कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा मोड़ पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरूवार रात किसी समय अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गये और सड़क अवरूद्ध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सिधारी रमायन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और प्रतिमा की मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान लोगों ने अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग की।

बता दें कि अभी हाल में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित प्रतिमा को भी अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था यहां अब पीलत की प्रतिमा लगायी गयी है। इसके बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव में प्रतिमा तोड़ने कही घटना घटी थी। पुलिस अब तक किसी भी मामले में अराजकतत्वों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।
By-Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो