scriptपुरानी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दलित युवक की मौत, एक घायल | Dalit youth murdered in Azamgarh | Patrika News

पुरानी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दलित युवक की मौत, एक घायल

locationआजमगढ़Published: Feb 28, 2021 12:58:46 pm

-चोरी के मामले को लेकर दोनों पक्षों में एक साल से चल रही थी रंजिश
-मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

जहानागंज थाना

पुरानी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दलित युवक की मौत, एक घायल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शनिवार देर रात 10.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी त्रिभुवन राम पुत्र नारायन राम और फिरतू राम पुत्र सिल्लू के बीच पिछले एक साल से चोरी के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। फिरतू ने त्रिभुवन व अन्य पर चोरी का आरोप लगाया था। शनिवार की रात दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दोनों पक्ष के लोगों ने शराब पी रखी थी।

नशे की हालत में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। चाकू लगने से त्रिभुवन राम 30 पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई दीना राम गंभीररूप से घायल हो गया। भीम राम को मामूली चोट आयी।

स्थानीय लोगों की मदद से दीना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी होेने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक त्रिभुवन राम की पत्नी रेनू देवी ने फिरतू समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष जहानागंज संदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो