आजमगढ़

सास और बहू में पहले जमकर हुआ विवाद, फिर बहू ने उठा लिया ये कदम

पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा
 
 

आजमगढ़Sep 18, 2019 / 01:37 pm

sarveshwari Mishra

daughter in law fire

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में एक विवाहिता ने परिवार में हुए विवाद के बाद मंगलवार मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग का गोला बनी पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय लालमती पत्नी देवी राम का मंगलवार की सुबह कि उसकी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोश में आकर विवाहिता ने घर में रखा मिट्टी का तेल ऊपर गिराकर आग लगा ली।
घर से तेज धुआ निकले पर लोगों को जानकारी हुई। बीच बचाव में आया पति देवी राम भी झुलस गया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाकर विवाहिता को बचाया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख महिला को रेफर कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BY-Ranvijay singh
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.