scriptडीसीएम ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, नौ यात्री घायल | Dcm and Auto Collision Nine people injuerd in Up azamgarh | Patrika News

डीसीएम ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, नौ यात्री घायल

locationआजमगढ़Published: Oct 26, 2019 09:07:04 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की घटना

Big road accident in azamgarh

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा

आजमगढ़. बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव के मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर डीसीएम व ऑटो की आमने सामने टक्कर में नौ यात्री घायल हो गए, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो सवारी लेकर दोपहर करीब 12 बजे शहर से बिलरियागंज होते हुए जीयनपुर की ओर आ जा रहा था। अभी वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो सवार नौ यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
घायलों में 38 वर्षीय राधिका देवी पत्नी महेंद्र यादव ग्राम कोठिया थाना बिलरियागंज, 20 वर्षीय दुर्गेश, 17 वर्षीय रितेश पुत्रगण स्व. सुभाष ग्राम इमलीपुर थाना बिलरियागंज, 50 वर्षीय चंद्रिका पुत्र बिरजू ग्राम नई बाजार थाना दोहरीघाट (मऊ), 50 वर्षीय कांता प्रसाद पुत्र हीरा ग्राम सोहरिया थाना जीयनपुर, 20 वर्षीय सौरभ पुत्र सजीवन ग्राम महुलिया थाना बिलरियागंज, 66 वर्षीय तिलकू पुत्र अवधू यादव ग्राम कोठिया थाना बिलरियागंज, 18 वर्षीय आतिया पुत्री अबुकैश, 50 वर्षीय रमाकांत पुत्र सतीश ग्राम महुलिया थाना थाना बिलरियागंज शामिल हैं।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो