scriptहोली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य | Deputy CM will Appear in Azamgarh Holi Milan | Patrika News

होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

locationआजमगढ़Published: Mar 28, 2018 08:59:03 pm

डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों पर जिला प्रशासन ने की बैठक।

Azamgarh

आजमगढ़ बैठक

आजमगढ़. प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा 30 मार्च को पूर्वान्ह 11.30 बजे रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय, रानीपुर मुहम्मदपुर में पधार रहे हैं। रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में चैहान होली मिलन समारोह के बाद लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/स्थानीय योजना अनुसार अन्य कार्यक्रम, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक, जिले के विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक एवं प्रेसवार्ता का कार्यक्रम निर्धारित है।
जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को तैनाती स्थल/कार्य के लिए प्रभारी अधिकारी/कार्य पालक मजिस्ट्रेट नामित किया है। कार्यक्रम के ओवरआल इन्चार्ज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को बनाया गया है जो अपने निर्देशन में नामित अधिकारियों को सौंपे गये कार्याें को समय से शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वो अपने तैनाती स्थल पर कार्यक्रम के दिन समय से उपस्थित रहेंगे। प्रोटोकाल से प्राप्त सूचना के अनुसार उप मुख्यमंत्री 30 मार्च को पूर्वान्ह 10.30 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय, रानीपुर मुहम्मदपुर हेलीपैड आयेंगे और 11.40 बजे कार्यक्रम स्थल रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में चैहान समाज होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। तदोपरान्त लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/स्थानीय योजना अनुसार अन्य कार्यक्रम, अपरान्ह 1 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक, 1.30 बजे जिले के विकास के सम्बन्ध मे अधिकारियों के साथ बैठक तथा अपरान्ह 2.30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे, तत्पश्चात 2.35 बजे वहां से प्रस्थान कर 2.40 बजे हेलीपैड आएंगे और 2.45 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग के कुल 41 परियोजनाओं का लोकापण/शिलान्यास किया जायेगा जिनमे 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 26 का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लवकुश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त/राजस्व बीके गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, एसपीसीटी सुुभाष गंगवार, उप जिलाधिकारी गण, सीओ तथा विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
by Ran Vijay Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो