scriptDispute between two wife for living with husband in Gorakhpur police take this decision | जब पति के साथ रहने के लिए भिड़ गई दो पत्नियां, पुलिस ने किया ऐसा अजीब फैसला कि चौक गए लोग | Patrika News

जब पति के साथ रहने के लिए भिड़ गई दो पत्नियां, पुलिस ने किया ऐसा अजीब फैसला कि चौक गए लोग

locationआजमगढ़Published: Nov 08, 2022 09:01:38 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति की दो पत्नियां थाने में पुलिस के सामने ही पति के साथ रहने के लिए भिड़ गई। मामला बढ़ा तो पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। बाद में सुुलह-समझौते का दौर चला और पुलिस ने एक पत्नी को दस दिन के अंदर दिल्ली जाने का फरमान जारी कर दिया और मामला न्यायालय में निस्तारित कराने को कहा।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गोरखपुर जिले के सहजनवा में एक व्यक्ति की दोनों पत्नियां पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर थाने में घंटों हंगामा हुआ। मामला बढ़ा तो पुलिस ने पति को हवालात में डाल दिया। इसके बाद पंचायत का दौरा शुरू हुआ तो घंटों तक चलता रहा। अंत में पुलिस ने फैसला किया कि एक पत्नी दस दिन बाद दिल्ली चली जाएगी। दूसरी पत्नी घर पर रहेगी। पुलिस ने समस्या के स्थाई निवारण के लिए विवाद करने के बजाय न्यायालय में जाने का सुझाव दिया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.