स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने पहले पिता पुत्री को गोली मारी फिर उनके शव को फावड़े से काटने का प्रयास किया। जब जैनब ने विरोध किया तो फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बगल के कमरे में सोयी मृतक की मां जग गयी और भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह छुड़ाकर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां के बताने पर आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। उसके घर से ढेर सारी मोबाइल भी बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक मोबाइल चोरी की होने की संभावना है। मृतक का भी अपराधिक इतिहास है। मृतक की मां ने बताया कि दोनों में मोबाइल को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BY- Ranvijay Singh