scriptघर से आलू खरीदने निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव | Drunken Man dead body found hanging with tree | Patrika News

घर से आलू खरीदने निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

locationआजमगढ़Published: Oct 30, 2020 06:31:15 pm

शराब पीने का आदी था युवक, अक्सर होता था पत्नी से विवाद
पास से ही बरामद हुई एक गिलास और मृतक की मोपेड

azamgarh news

जहानागंज पुलिस स्टेशन

आजमगढ़। घर से आलू का बीज लेने के लिए निकले दिव्यांग युवक का शव बाग में पेड़ से लकटा हुआ मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया। परिजन व पुलिस ने युवक के आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है कारण कि युवक शराब की लत का शिकार था।
जहानागंज थाना क्षेत्र के बेलाकोल गांव निवासी राम निवास चैहान 35 पुत्र यमुना चैहान आंशिक रूप से दिव्यांग था। वह शराब की लत का शिकार था। जिसके कारण आये दिन शराब पीने के लिए पैसों को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था। उसकी हरकतों से पूरा परिवार तंग था।
गुरुवार को वह आलू का बीज खरीदने के लिए परिवार के लोगों से 500 रूपये लिया और मोपेड से जहानागंज बाजार चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। राम तें परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
शुक्रवार की सुबह कुछ युवक भोपतपुर गांव स्थित बगीचे में व्यायाम करने गए तो पेड़ पर युवक का लटकता हुआ शव देख दंग रह गए। उनकी सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। भीड़ में राम निवास के परिवार के लोग भी थे।
उन्होंने शव की पहचान राम निवास के रूप में की। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में शव पेड़ से उतारा गया। बगीचे में हैंडपंप के पास गिलास व कुछ दूरी पर उनका मोपेड पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो