वाराणसी जनपद के चैबेपुर थाना क्षेत्र के बरसरा निवासी महेन्द्र विश्वकर्मा 45 अपनी 18 वर्षीय पुत्री पायल के साथ छठ पूजा में शमिल होने के लिए लालगंज क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के घर आये थे। शनिवार को पूजा समाप्त होने के बाद पिता-पुत्री बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे लालगंज कस्बा स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
घटना स्थल पर ही पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर देवगांव कोतवाल संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली मोबाइल से परिवार के लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पहचान की। घटना के बाद फरार वाहन का कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहन की पहचान की कोशिश जारी है। इसके लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
BY Ran vijay singh