scriptरिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी | Father rape with his daughter in azamgarh | Patrika News

रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी

locationआजमगढ़Published: Jun 08, 2019 10:12:57 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

परेशान किशोरी ननिहाल जाने का बहाना कर पहुंची थाने, पिता के खिलाफ दर्ज कराई मुकदमा

Rape Case

Rape Case

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पिता ने अपने हाथों से ही रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने जब विरोध किया तो उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान किशोरी ननिहाल जाने का बहाना कर घर से बाहर निकली और पुलिस स्टेशन जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बतादें कि किशोरी इंटर में पढ़ती है। किशोरी के परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं। पिता गुजरात में नौकरी करता है। वह करीब एक माह पूर्व घर आया हुआ है। पीड़ित बेटी का आरोप है कि करीब बीस दिन पूर्व उसकी मां और एक भाई किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जबकि दूसरा भाई गांव में कहीं गया हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घटना के बारे में अपने भाई और मां को बताया, लेकिन पिता के भय के चलते किसी ने भी मुंह नहीं खोला। किशोरी के मुताबिक बुधवार को वह ननिहाल जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और थाने में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। आरोपी पिता की तलाश की जा रही।
BY-Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो