scriptपराली जलाने पर आधा दर्जन के खिलाफ एफआईजार दर्ज | FIR Against 6 People for Parali or Stubble Burning | Patrika News

पराली जलाने पर आधा दर्जन के खिलाफ एफआईजार दर्ज

locationआजमगढ़Published: Dec 05, 2019 04:39:21 pm

क्षेत्रीय लेखपालों की तहरीर पर आधा दर्जन लोग आरोपित।

Stubble Burning

पराली जलाना

आजमगढ़ . सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश से बेपरवाह किसान अपने खेतों में रहे फसल अवशेष (पराली) को जलाकर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। खेतों में फसल के अवशेष को जलाने की आदत पर अभी अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालांकि प्रशासन एनजीटी के दिशा निर्देश का अनुपालन कराने में जुटा हुआ है। इसी के तहत मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली व कप्तानगंज थाने में क्षेत्रीय लेखपालों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ फसल अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
सगड़ी तहसील अंतर्गत मसोना क्षेत्र के लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता ने जीयनपुर कोतवाली में स्थानीय मानिकपुर ग्राम निवासी सहदेव पुत्र अलगू के खिलाफ खेत में पराली जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तहसील के पूनापार क्षेत्र के लेखपाल श्रीकांत प्रसाद ने पूनापार ग्राम निवासी भुवनेश्वर सिंह पुत्र भगवती सिंह के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी क्रम में बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के निजामपुर मंडल के लेखपाल प्रदीप कुमार ने निजामपुर ग्राम निवासी कोमल यादव पुत्र राजाराम सहित चार लोगों के खिलाफ फसल अवशेष जलाने के आरोप में मंगलवार को कप्तानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से जनपद के किसानों में अब भय का माहौल देखा जा रहा है।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो