scriptअखिलेश यादव और सपा की तारीफ में बिरहा गाने वाले सुरेन्द्र यादव के खिलाफ मुकदमा, PM मोदी और CM योगी के खिलाफ कहे थे अपशब्द | FIR Against Akhilesh yadav supporter Biraha singer Surendra Yadav | Patrika News

अखिलेश यादव और सपा की तारीफ में बिरहा गाने वाले सुरेन्द्र यादव के खिलाफ मुकदमा, PM मोदी और CM योगी के खिलाफ कहे थे अपशब्द

locationआजमगढ़Published: Jun 02, 2019 04:47:11 pm

शिकायत के बाद बिरहा गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव

गाजीपुर . उत्तर प्रदेश के एक बिरहा गायक को अखिलेश यादव की शान में बिरहा गाने के दौरान योगी मोदी पर तंज कसने और उनके लिये अपशब्द का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया है। शिकायत के बाद बिरहा गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आरविंद चतुर्वेदी ने बताया है कि आरोपी बिरहा गायक के खिलाफ धारा 141 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

मामला लोकसभा चुनाव के अंतिम यानि सातवें चरण की रात का है। मतदान होने के बाद 19 मई की रात गाजीपुर के कासिमाबाद थानाक्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक शादी थी, जहां बारात के मनोरंजन के लिये पड़ोसी जिले बलिया से बिरहा गायक कलाकार लोक गायक सुरेन्द्र यादव को बुलाया गया था। बारात के मनोरंजन के लिये आयोजित बिरहा को गायक सुरेन्द्र यादव ने राजनितिक रंग में रंग दिया। समाजवादी पार्टी से जुड़े बिरहा गीत सुरेन्द्र यादव ने खूब जमकर सुनाए।
Surendra Yadav
 

इतना ही नहीं जब लोग पुरस्कार दे रहे थे इसी दौरान बिरहा गायक सुरेन्द्र किसी पर भड़क गए। उसे अपशब्द कहा। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का गुणगान करते हुए उन्होंने कुछ पिछड़ी जातियों पर भी टिप्पणी की। अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। सुरेन्द्र यादव यहीं नहीं रुके और जोश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी हजारों श्रोताओं के बीच अपशब्दों का प्रयोग किया और कुछ पिछड़ी जातियों को इशारों इशारों में चिन्हित करते हुए सुधर जाने की सलाह तक दे डाली। इस दौरान समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थकों ने खूब जमकर तालियां बजायीं।
Arvind Chaturvedi
 

कुछ लोगों ने सुरेन्द्र यादव के इस प्रोग्राम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश फैल गया। सुरेन्द्र यादव के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी कर दी गयी। तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि सुरेन्द्र यादव ने बिरहा के मंच से खुले तौर पर अपशब्द का इस्तेमाल किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिये अपमानजनक शब्द कहे गए।
By Alok Tripathi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो