आजमगढ़

युवती समेत दो के अपहरण का एफआईआर दर्ज

दोनों मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आजमगढ़Aug 13, 2018 / 09:22 am

रफतउद्दीन फरीद

अपहरण

आजमगढ़. देवगांव कोतवाली व दीदारगंज थाना क्षेत्र से युवती व किशोरवय लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मामलों में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश चौहान का आरोप है कि बीते 26 जुलाई को स्थानीय ग्राम बड़ागांव निवासी विजय चौहान पुत्र बुझारत उसकी किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
 

वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमलाल का आरोप है कि बीते 14 जुलाई को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा ग्राम निवासी सिकंदर पुत्र पलकी सहित पांच लोगों ने उसकी 20 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष द्वारा नामजद किए गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
By Javed Ahmad
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.