scriptबकरीद की नमाज के बाद फायरिंग से मची अफरातफरी, आरोपी गिरफ्तार | Firing during Bakrid prayers in Azamgarh accused arrested | Patrika News

बकरीद की नमाज के बाद फायरिंग से मची अफरातफरी, आरोपी गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Jul 10, 2022 06:56:27 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

आजमगढ़ जिले के चिवटही गांव रविवार को बकरीद की नामज के बाद एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करने से अफरातफरी मच गई। ईदगाह के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव में रविवार को बकरीद की नमाज के बाद एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। ईदगाह के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उच्चधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव स्थित ईदगाह में रविवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। नमाज के बाद लोग बाहर निकल रहे थे कि उसी समय गांव के ही गालिब पुत्र लाल मोहम्मद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। फायर की आवाज सुनते ही ईदगाह के आसपास अफरातफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे।
वहीं ईदगाह के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज राम निहाल ने इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारी के निर्देश पर गालिब को तत्काल असलहा समेत उसे भी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही उसका शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कवायद भी शुरू कर दी है।

फोन करने के विवाद में हमला, दो घायल
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में फोन करने के विवाद में दबंगों ने महिला सहित दो को मारपीट कर घायल कर दिया। जिला अस्पातल में उपचारधीन महिलाओं का आरोप है कि गांव का ही एक युवक बार बार फोन कर परेशान करता है। वह शिकायत करने के लिए युवक के घर गयी तो परिवार के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। लाठी डंडे से उन्हें बुरी तरह पीटा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो