हादसा इतना जबरदस्त था कि जब तक लोग समझ पाते पूरा क्षेत्र पटाखों के धमाके से गूंज उठा। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र मुकेरीगंज स्थित पटाखा की दुकान में शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से पटाखा गोदाम में आग लग गयी। आग लगते ही गोदाम में एक के बाद एक धमाके होने लगे। बारूद में आग इतनी तेज फैली कि घर में एक दर्जन लोग फंस गए।
धमाकों के बीच स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को थी। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में फोर्स व फायर टीम पहुंच गयी। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कड़ी मेहनत के बाद शाम छह बजे तक 12 लोगों को घर के भीतर से निकाला गया था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 12 लोग बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
विशाल यादव (18 साल)
जय सिंह (40 साल)
मोनू (24 साल)
सत्यम प्रसाद गुप्ता (63 साल)
शौकत अली (32 साल)
गुड्डू (40 साल)
अजय मौर्या (28 साल)
प्रभावती (40 साल)
नियाज अहमद (25 साल)
जगपत (40 साल)
विजय गुप्ता (32 साल)
सीताराम (20 साल)
विशाल यादव (18 साल)
जय सिंह (40 साल)
मोनू (24 साल)
सत्यम प्रसाद गुप्ता (63 साल)
शौकत अली (32 साल)
गुड्डू (40 साल)
अजय मौर्या (28 साल)
प्रभावती (40 साल)
नियाज अहमद (25 साल)
जगपत (40 साल)
विजय गुप्ता (32 साल)
सीताराम (20 साल)
BY- RANVIJAY SINGH