आजमगढ़Published: Jan 12, 2022 08:59:05 pm
Ranvijay Singh
स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पूर्वांचल के कद्दावर नेता व योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने त्यागपत्र दे दिया है। इससे पूर्वांचल की सियासी गर्मी तेज हो गयी है। दारा सिंह का त्यागपत्र चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में वन पर्यावरण और जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। दारा सिंह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते है। दारा सिंह का त्यागपत्र अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दारा सिंह के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को पूर्वांचल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।