scriptसपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बदलाव, 20 नहीं अब 23 अगस्त को बाहुबली रमाकांत से मिलने जाएंगे जेल | Former CM Akhilesh Yadav Visit Azamgarh 23 August 2022 Will Meet Ramakant Yadav | Patrika News
आजमगढ़

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बदलाव, 20 नहीं अब 23 अगस्त को बाहुबली रमाकांत से मिलने जाएंगे जेल

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब 20 नहीं बल्कि 23 अगस्त 2022 को अखिलेश यादव आजमगढ़ आएंगे। वे सीधे जेल पहुंचकर हत्या के प्रयास, जहरीली शराब कांड सहित कई गंभीर मामलों में बंद पार्टी विधायक बाहुबली रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि अखिलेश के आने से एक बार फिर सियासत गरम होगी।

आजमगढ़Aug 18, 2022 / 07:01 pm

Ranvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवदी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बदलाव हुआ है। अब अखिलेश यादव 20 के बजाय 23 अगस्त 2022 कोे आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान वे इटौरा स्थिति जेल जाकर हत्या के प्रयास, जहरीली शराब कांड सहित कई गंभीर मामलों में जेल में बंद पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ वापस लौटेंगे। माना जा रहा है कि सपा मुखिया इस दौरन कार्यकर्ताओें के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान पर चर्चा कर सकते हैं। वैसे अखिलेश के आजमगढ़ आगमन के बाद सियायत गरम होने की उम्मीद है। कारण कि सपाई लगातार रमाकांत की गिरफ्तारी को फर्जी बता रहे हैं। इस संबंध में वे अधिकारियों से भी मिल चुके हैं।

बता दें कि वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव और बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी के बीच फायरिंग हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद जुलाई माह में रमाकांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान फरवरी माह में माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में भी रमाकांत यादव उनके भांजे सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव मतगणना के दौरान सरकारी कर्मचारी से लैपटाप छीनने के मामले में भी रमाकांत यादव नामजद है। उक्त मामलों में रमाकांत यादव को अब तक जमानत नहीं मिली है।

सपाई लगातार रमाकांत यादव को निर्दोष बता रहे हैं। पिछले दिनों सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिलकर विरोध दर्ज कराया था। अब रमाकांत यादव से मुलकात के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव आने वाले हैं। रमाकांत यादव से मिलने के लिए अखिलेश यादव पहले 20 अगस्त को आने वाले थे लेकिन अब उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। अब अखिलेश यादव 23 अगस्त 2022 को कार से पूर्वांह्न 10 बजे लखनऊ से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दो बजे सीधे इटौरा स्थित जिला कारागार पहुंचगे। यहां वे रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। करीबी एक घंटे की मुलाकात के बाद अखलेश यादव 3 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम सात बजे वे लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यक्रम की पुष्टि की और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।

Home / Azamgarh / सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बदलाव, 20 नहीं अब 23 अगस्त को बाहुबली रमाकांत से मिलने जाएंगे जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो