आजमगढ़

पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब गांव-गांव भाजपा के कारनामों को बताएंगे सपाई

– पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद बोले- भूख और बीमारी से मौत को कोरोना से बता पल्ला झाड़ रही है सरकार

आजमगढ़Jun 30, 2020 / 01:13 pm

Hariom Dwivedi

पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब गांव-गांव भाजपा के कारनामों को बताएंगे सपाई

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता गंभीर बीमारियों और भूख से मर रही है, लेकिन सरकार कोरोना से मौत बताकर मामले से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब जनता का खुलेआम शोषण हो रहा है।
जिला कार्यालय में आयोजित सदर विधानसभा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है। रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है। गरीब जनता भूख और गंभीर बीमारियों से मर रही है तो उसको भी सरकार कोरोना से मौत बता रही है। सरकार को करना कुछ नहीं है, केवल लंबी-लंबी बातों से जनता का पेट भरने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है।
गांव-गांव भाजपा के कारनामों को बताएंगे सपाई : पू्र्व मंत्री
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता गांव-गांव पार्टी की नीतियों एवं भाजपा सरकार के कारनामों को बताएंगे। पूर्व प्रमुख विजय यादव, वेद प्रकाश यादव, तारिक फैसल, शंभू चैहान, आकाशदीप, हरेंद्र निषाद, विनोद सोनकर, निशांत राय आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.