scriptगैर इरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार | Four accused arrested in Murder case in Up azamgarh | Patrika News

गैर इरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Jan 16, 2020 08:30:25 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

भूमि विवाद के चलते दो पट्टीदारों के बीच हुई थी मारपीट

police arrest culprit

police arrest culprit

आजमगढ़. दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह गैर ईरादतन हत्या के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। गौरतलब है कि दीदारगंज क्षेत्र के ग्राम बनगांव में बीते तीन जनवरी को भूमि विवाद के चलते दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय मुन्नीलाल राजभर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचाराधीन वृद्ध ने बीते 6 जनवरी की रात दम तोड़ दिया।
इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से चार लोगों को आरोपित किया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह थानाप्रभारी दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली की उक्त चारों आरोपी क्षेत्र के करुई मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास मौजूद हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में सतिराम उर्फ करिया,रतिराम उर्फ मनोज व बीरू पुत्रगण जयराम राजभर एवं महेंद्र पुत्र स्व.चुन्नीलाल राजभर ग्राम बनगांव के निवासी बताए गए हैं।
By- Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो