scriptयूपी के आजमगढ़ में शादीशुदा महिला सहित चार ने खाया जहर, मची अफरा तफरी | four commit suicide in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ में शादीशुदा महिला सहित चार ने खाया जहर, मची अफरा तफरी

शादीशुदा महिला सहित चार ने खाया जहर, मची अफरा तफरी

आजमगढ़Jun 02, 2018 / 07:05 pm

ज्योति मिनी

four commit suicide in azamgarh

यूपी के आजमगढ़ में शादीशुदा महिला सहित चार ने खाया जहर, मची अफरा तफरी

आजमगढ़. अज्ञात कारणों से ज़हर निगलकर अचेत हुई विवाहिता सहित तीन महिलाओं को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई गई है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिरिया फत्तेपुर ग्राम निवासी रामशब्द की 28 वर्षीय पत्नी कंचन ने शनिवार की सुबह अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगल लिया।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीलपुर ग्राम निवासी बालचंद की 17 वर्षीय पुत्री नेहा ने किसी बात से नाराज होकर जहर निगल लिया। अचेत किशोरी को परिजनों ने शनिवार की सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव की रहने वाली पूजा (20) पुत्री इंद्रमल ने शनिवार की सुबह अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगल लिया। अचेतावस्था में युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।
यह भी पढ़ें

विवाहिता लापता, पति, सास व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा दवा के बहाने उसे वाराणसी ले जाकर गायब कर देने के आरोप में बरदह थाने की पुलिस ने नामजद किए गए पति, सास व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुवार ग्राम निवासी श्रीकांत प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्री पल्लवी की शादी बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली ग्राम निवासी गौरव पुत्र शिवकुमार अस्थाना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता पल्लवी को प्रताड़ित करते थे। पल्लवी के पिता का आरोप है कि, ससुराल जनों की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।
इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग दवा-ईलाज कराने के बहाने उसकी पुत्री को वाराणसी ले गए और वहीं गायब कर दिए। लापता विवाहिता के पिता की तहरीर पर बरदह थाने में शुक्रवार को विवाहिता के पति गौरव अस्थाना, सास सरिता देवी तथा ननद डा. आराधना के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो