आजमगढ़

हफ्ता नहीं मिला तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत

यूपी के आजमगढ़ में हफ्ता न देने पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग के चलते रात को कुत्ता टहला रहा युवक गोली से बाल-बाल बचा। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की है।

आजमगढ़Sep 10, 2020 / 10:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

आजमगढ़ क्राइम

आजमगढ़. जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि बदमाशों ना सिर्फ शहर क्षेत्र के कई स्थानोंं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई बल्कि लोगों को हड़काया भी। इनकी गोली से एक युवक बाल-बाल बच गया। शहर में कई स्थानों पर गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि व्यापारियों से हप्ता वसूली के लिए शहर के कई क्षेत्रों में फायरिंग कर दहशत फैलाई गयी। पूर्व में भी बदमाश इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते अब तक ये बचते चले आ रहे थे।

 

पुलिस की गिरफ्तर में आये इन बदमाशों का भले ही कोई अपराधिक रिकार्ड न हो लेकिन शहर में इनकी दहशत इस कदर है कि व्यापारी इन्हे हप्ता देना शुरू कर दिये थे। बड़े व्यापारियों ने जब इन्हे हप्ता देने से मना किया तो ये बात इन्हे नागवार लगी। जिसके बाद इन्होने अपने वर्चश्व को बढ़ाने के लिए व्यापारियों में दहशत फैलाने की रणनीति बनायी। बुधवार की रात शहर के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर व्यापारियों में दहशत फैलाई। इस दौरान घर के सामने कुत्ता टहला रहे एक युवक इनकी गोली से बाल-बाल बच गया।

 

रात के समय गोलियों की तड़तड़ाहट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे शहर में हडकम्प मच गया। जिसके बाद हरकत मेंं आयी पुलिस ने दो बाइको सवार चार युवको अमित उपाध्याय उर्फ बाबा, अवनीश यादव, क्षितिश उर्फ छोटू और अनिमेश सिंह को पुलिस ने मुख्य चैक के अठवरिया मैदान के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे किसी भी दहशतगर्द को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।

By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / हफ्ता नहीं मिला तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.