scriptआजमगढ़ में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान समेत चार की मौत, चार घायल | Four Person died in Up azamgarh road accident | Patrika News

आजमगढ़ में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान समेत चार की मौत, चार घायल

locationआजमगढ़Published: Nov 18, 2019 06:41:10 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

अलग- अलग थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Big accident in azamgarh

आजमगढ़ में सड़क हादसा

आजमगढ़. जिले में पिछले 24 घंटे में हुए अलग- अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है ।
निजामाबाद थाना अंतर्गत स्थानीय बाजार के समीप रविवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार होमगार्ड जवान घायल हो गया। होमगार्ड को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रामचंद्र (40) पुत्र फूलचंद निजामाबाद क्षेत्र के मदारडांड़ गांव का निवासी था। मृतक गंभीरपुर थाने पर होमगार्ड जवान के पद पर तैनात था। हादसे के वक्त वह अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर साइकिल से घर लौट रहा था। मृतक के तीन पुत्री व दो पुत्र बताए गए हैं।
जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहां बाजार के समीप रविवार की देर शाम चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मृतका आशा सिंह (62) पत्नी बदन सिंह मेंहनगर क्षेत्र के सपनहर गांव की रहने वाली तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात थी। दुर्घटना के वक्त मृतका अपने पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
रानी की सराय बाजार के पास रविवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश सिंह (30) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम लैरो दोनबारा थाना कोपागंज जनपद मऊ के रूप में की गई। घायल भूपेंद्र सिंह (48) पुत्र सतिराम निवासी इंदारा जनपद मऊ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।। दुर्घटना के वक्त दोनों बरदह क्षेत्र में ठेके पर लिए गए विद्युत कार्य को निपटा कर बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे।
मुबारकपुर थाना अंतर्गत सठियांव बाजार के समीप रविवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक शिवबचन (56) पुत्र स्व. कालीचरण जहानागंज थाना क्षेत्र के नोनरा गांव के रहने वाले थे। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। इसी क्रम में बीते तीन नवंबर को निजामाबाद क्षेत्र के फरिहां बाजार के पास सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से बाइक की टक्कर में चालक समरजीत (30) निवासी ग्राम कुरियावां थाना सरायमीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसी गांव का मिथिलेश (28) पुत्र स्व. अवधनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल मिथिलेश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचाराधीन युवक ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया। दुर्घटना के वक्त दोनों युवक आजमगढ़ शहर निवासी बुआ से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मृतक मिथिलेश तीन भाइयों में छोटा तथा एक बहन बताई गई है। मृतक के एक पुत्र पिता था।
वहीं तहबरपुर बाजार के पास रविवार की रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में अर्जुन (26) पुत्र लखन, मंतोष (22) व संदीप (25) पुत्रगण माधव सभी कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निमंत्रण में जा रहे थे। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो