बताते हैं कि किशोरी मंगलवार की दोपहर खेत में साग लेने गयी थी। वह अकेले ही खेत में साग निकाल रही थी। उसी दौरान खेत में उसे अकेली देख गांव के दो युवक पहुंचे और उसे जबरन गन्ना के खेत में घसीट ले गए। किशोरी ने विरोध किया तो दोनों ने उसे मारा पीटा।
गन्ने के खेत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिवार के लोगों ने डायल-112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गयी। उसे मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
जहानागंज थाना प्रभारी संदीप यादव का कहना है कि पीड़ित और उसके पिता का बयान दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद रिपोर्ट पंजीकृत की जाएगी। कारण कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़खानी का लग रहा है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
BY Ran vijay singh