scriptमां के बाद अब एक बेटी ने भी तोड़ा दम, क्राइम की अन्य खबरें | Girl died after mother in suspicious burnt case | Patrika News

मां के बाद अब एक बेटी ने भी तोड़ा दम, क्राइम की अन्य खबरें

locationआजमगढ़Published: Jul 19, 2018 11:07:00 pm

Submitted by:

मां के साथ संदिग्ध हालत में झुलस गई थी दोनों सगी बहने

मां के बाद अब एक बेटी ने भी तोड़ा दम, क्राइम की अन्य खबरें

मां के बाद अब एक बेटी ने भी तोड़ा दम, क्राइम की अन्य खबरें

आजमगढ़. मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला व उसकी तीन बेटियों को सोमवार कि सुबह मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से झुलसी तीनों बेटियों का ईलाज अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में उपचाराधीन सात वर्षीय एक बालिका ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी दो बहन अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही हैं।

मऊ जिले के हलधरपुर थाना अंतर्गत भीमहर ग्राम निवासी गुलाबचंद राजभर की 34 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी तथा उसकी तीन बेटियां रूबी (12), निधि (7) तथा राधिका (3) सभी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। झुलसी मां-बेटियों को मऊ जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर सोमवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन देर शाम गंभीर रूप से झुलसी लक्ष्मीना देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी तीन बेटियों का ईलाज अस्पताल में चल रहा था। उपचाराधीन निधि ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया।
मृत बालिका की दो बहनें रूबी व राधिका का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मृतका लक्ष्मीना के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मां-बेटियों को जला देने का आरोप लगाया है। मृत मां-बेटी के परिवार का मुखिया गुलाब राजभर जीवकोपार्जन के लिए मुंबई में रहता है। घटना की जानकारी पाकर गुलाब मुंबई से अपने घर आ चुका है। मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जहर निगलने से अधेड़ समेत दो अचेत


आजमगढ़. अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुए अधेड़ समेत दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर ग्राम निवासी 23 वर्षीय रामअवध पुत्र राममूरत यादव ने गुरुवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर अचेत युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ ग्राम निवासी 55 वर्षीय सोमनाथ मौर्य पुत्र फेरू ने बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत


आजमगढ़. रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव के पास बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने ईलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चक कोईलारी ग्राम निवासी प्रेमशीला पुत्री स्व. मुंशीराम ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। रानी की सराय कस्बा स्थित निजी अस्पताल में प्रेमशीला का आपरेशन हुआ था। बुधवार की रात करीब आठ बजे उपचाराधीन प्रेमशीला का इकलौता भाई धर्मेंद्र (32) घर से बहन के लिए भोजन लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था। रास्ते में सोनवारा मोड़ के पास बाइक सवार धर्मेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया। ईलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर परिजन घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई बताया गया है।
अनियंत्रित आटो पलटा, दो महिलाएं घायल


आजमगढ़. महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में सवारी लदा आटोरिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती व महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर ग्राम निवासी परिवार की संजाफी देवी (35) पत्नी त्रिभुवन व रोली (18) पुत्री रामसरीख दोनों गुरुवार की सुबह आटो रिक्शा पर सवार होकर स्थानीय बाजार जा रही थीं। सुबह करीब नौ बजे परशुरामपुर बाजार के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुआ आटोरिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर गंभीर रूप से घायल संजाफी व रोली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By- रणविजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो