script

यूपी के आजमगढ़ में छात्रा को घर से अगवा कर रेप और मारपीट

locationआजमगढ़Published: Aug 15, 2017 01:16:00 pm

घर से अगवा कर छात्रा के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

rape

rape

आजमगढ़. यूपी में महिला अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामल आजमगढ़ का है। बता दें कि, बरदह थान क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को घर के पास से अगवा कर रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बताते हैं कि, बनगांव की 18 वर्षीय छात्रा शनिवार की रात करीब 10 बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने गयी थी। उसी दौरान वहां एक चार पहिया वाहन आकर रूका और उसमें सवार तीन लोगों ने उसे जबरदस्‍ती वाहन में बैठा लिया और आगे बढ गये। वाहन में गांव का ही अरविंद पुत्र प्‍यारेलाल अपने दो साथियों के साथ था।
सभी उसे करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित अरविंद के नये मकान पर ले गये और उसके साथ अरविंद ने दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा पीटा। अरविंद के साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गये। पीडि़ता रात में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को लोगों को घटना से अवगत कराया।
परिवार के लोगों ने रविवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ब्‍लॉक प्रमुख उपचुनाव में व्‍यस्‍त होने के कारण कोई कार्रवई नहीं की। सोमवार की सुबह थानाध्‍यक्ष दीनानाथ पांडये फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ थाने ले गये। पीड़ित के पिता ने अ‍रविंद पुत्र प्‍यारेलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इसके पहले भी बलिया में भी रागिनी हत्याकांड औऱ मऊ में स्कूल बस मेें छात्राओं केसाथ छेड़छाड़ का मामला सामने आ चुका है। अब देखना है कि, इस तरह की घटनाओं पर कब लगाम लगता है।
आजमगढ़ से रणविजय सिंह की रिपोर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो