scriptघर से भागे प्रेमी युगल को पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर निकाह करा सम्मान से भेजा घर | Girlfriend and boyfriend nikah conducted by Police in Azamgarh | Patrika News

घर से भागे प्रेमी युगल को पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर निकाह करा सम्मान से भेजा घर

locationआजमगढ़Published: Jul 31, 2021 10:03:16 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

घर से भागे प्रेमी युगल को पहले पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गिरफ्तार किया फिर दोनों परिवार के लोगों को शादी के लिए राजी कर निकाह संपन्न कराया। मौलाना अख्तर रजा ओवैसी द्वारा प्रेमी युगल को निकाह पढ़ाया गया।

निकाह संपन्न कराते काजी अख्तर

निकाह संपन्न कराते काजी अख्तर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. इश्क की राह में परिवार रोड़ा बना तो प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग गया। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उनके परिजनों को सौंपने की कोशिश की गयी लेकिन वे शादी की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी किया। फिर काजी अख्तर रजा ओवैसी द्वारा दोनों का निकाह कराया गया। निकाह के बाद दोनों परिवार राजी खुशी से घर लौटे।

रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था। दोनों अक्सर छिपकर मिलते थे। प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। इसकी जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती पर पाबंदी लगा दी और शादी कराने से इनकार कर दिया। तीन दिन पूर्व प्रेमी युगल मौका देख घर से फरार हो गए। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

युवती के परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी। शुक्रवार को अतरौलिया थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाने में घंटों पंचायत हुई लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। फिर पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को शादी के लिए राजी किया।

देर शाम काजी अख्तर रजा ओवैसी द्वारा दोनों का निकाह कराया गया। थानेदार ने निकाह से संबंधित सारी व्यवस्था की। दोनों परिवार व शादी में शामिल लोगों का मुंह भी मीठा कराया। काजी अख्तर ने कहा कि दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई है। अब दोनों पति पत्नी के रूप में रह सकते हैं। अतरौलिया थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी संपन्न करायी गयी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो