scriptgirlfriend infidelity Unhappy young man cut his throat by Facebook live condition critical in Maharajganj | प्रेमिका की बेवफाई से दुखी प्रेमी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, ग्लैंडर मशीन से रेता गला | Patrika News

प्रेमिका की बेवफाई से दुखी प्रेमी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, ग्लैंडर मशीन से रेता गला

locationआजमगढ़Published: Nov 09, 2022 12:58:54 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

महराजगंज जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोजी रोटी के लिए हैदराबाद कमाने गए एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैंडर मशीन से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने आत्महत्या की वजह प्रेमिका की वेवफाई बताई है। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। युवक के परिजन हैदराबाद रवाना हो गए है। उसका उसका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कहते हैं कि जहां सबसे अधिक विश्वास होता है धोखे का खतरा भी सबसे अधिक होता है। कुछ ऐसा ही महराजगंज थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला है। गांव का एक युवक क्षेत्र की लड़की से प्रेम करता था और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसी बीच युवक रोजी रोटी के लिए हैदराबाद गया तो लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। युवक इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने इसे प्रेमिका की वेवफाई माना और फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैंडर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार के लोग हैदराबाद के लिए निकल गए हैं। घटना की क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.