scriptशादी में नाच रहे थे बाराती, द्वारपूजा की हो रही थी रस्म, तभी प्रेमिका पुलिस के साथ पहुंची और फिर… | Girlfriend reached in Boyfriend wedding ceremony with Police | Patrika News
आजमगढ़

शादी में नाच रहे थे बाराती, द्वारपूजा की हो रही थी रस्म, तभी प्रेमिका पुलिस के साथ पहुंची और फिर…

मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करता था युवक, इस दौरान साथ काम करने वाली युवती से हुआ था प्रेम

आजमगढ़May 20, 2019 / 10:24 pm

Akhilesh Tripathi

Uproar in marriage ceremony

शादी समारोह में हंगामा

आजमगढ़. सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव में शादी के दौरान रविवार की रात पुलिस संग प्रेमिका ने पहुंच कर शादी रूकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में ले लिया। इधर रात से ही सिधारी थाने पर प्रेमिका व लड़का पक्ष के बीच सुलह समझौता चल रहा है।

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पुष्पभवना गांव निवासी शत्रुधन चौहान पुत्र जवाहर लाल चौहान की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी एक व्यक्ति के पुत्री की साथ तय थी। तय तिथि पर रविवार की रात को परानापुर गांव में लड़की पक्ष के दरवाजा पर बारात पहुंची थी। घराती पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में लगे हुए थे। द्वार पूजा का रस्म चल रहा था। उसी दौरान दूल्हा की प्रेमी रूबी गुप्ता सिधारी पुलिस के साथ आ धमकी। उसने शादी की रस्म को बीच में ही पुलिस से रूकवा दिया।
शादी की रस्म रूकते ही घराती व बराती पक्ष के चेहरे से शादी की खुशी का रंग उड़ गया। लोग माजरा समझने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में ले लिया और उसे लेकर सिधारी थाने पर आ गयी। पूछे जाने पर सिधारी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुल्हा शत्रुधन मुंबई में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में उक्त युवती भी काम करती थी। दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को जब शादी की जानकारी हुई तो वह मुंबई से रविवार को आजमगढ़ आ गयी। एसपी से मिलकर सारी बात बतायी। एसपी ने सिधारी थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश दिया। रात से ही थाने पर युवती व युवक के परिजनों के बीच आपस में सुलह समझौता चल रहा था। वहीं लड़की पक्ष के लोग भी शादी की तैयारी में हुए खर्च हुए रुपये की मांग करने लगे। दूसरे दिन देर शाम तक सुलह समझौता से बात नहीं बन सकी थी।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / शादी में नाच रहे थे बाराती, द्वारपूजा की हो रही थी रस्म, तभी प्रेमिका पुलिस के साथ पहुंची और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो