scriptGold Rate Today : साल के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी में देखने को मिली उछाल | gold and silver rate today in gorakhpur | Patrika News

Gold Rate Today : साल के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी में देखने को मिली उछाल

locationआजमगढ़Published: Sep 18, 2021 11:07:24 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

– Gold And silver Rate Gold Price Today in Gorakhpur : चांदी के भाव में 400 रुपये की वृद्धि 67800 रुपये प्रति किलो पहुंची चांदी

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर. Gold Rate Today : पिछले तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी (Silver Price Today) के भाव में जहां एकाएक उछाल आया है वहीं सोना (Gold Price) भारी गिरावट के साथ इस साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। 22 कैरेट सोना 44990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 47240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का दाम में 400 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई। चांदी 67800 रुपयेे प्रति किलो बिकी।

बता दें पिछलेे 4 सितंबर को 22 कैरेट सोना 46090 रुपये 10 प्रति ग्राम पहुंच गया था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसी तरह 24 कैरेेट सोना रविवार को 48390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। इसके भाव में प्रति 10 ग्राम 310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी। चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया था। चांदी 69600 रुपयेे प्रति किलो थी। 4 सितंबर को चांदी का भाव 67800 रुपये प्रति किलो हो गया था। चांदी के भाव में एक दिन में 1800 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

4 सितंबर को आई उछाल के बाद से बाजार लगातार स्थिर था लेकिन पिछले 8 सितंबर से सोने के दाम में गिरावट शुरू हुई। 12 सितंबर को सोने का भाव निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चंादी के रेट में भी प्रति किलो 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना में प्रति ग्राम 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 12 सितंबर को 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चादी का दाम में 600 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी थी। चांदी 68500 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी।

इसके बाद 13 सितंबर से सोने का दाम स्थित बना हुआ था। 15 को भी 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का दाम में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी। चांदी 67800 रुपयेे प्रति किलो पहुंच गयी थी।

16 सितंबर को एक बार फिर सोने के भाव में उछाल देखा गया था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की वृद्धि देखी गयी थी। 22 कैरेट सोना 45890 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना में प्रति 10 ग्राम 310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48180 रुपया बिका था। वहीं चांदी के भाव में फिर गिरावट देखी गयी। चांदी प्रति किलो 400 रुपये घटकर 67400 रुपये प्रति किलो पहुंच गयी थी। 17 सितंबर को सोने व चांदाी का भाव स्थिर था।

इसी बीच 18 सितंबर को सोने के दाम में भारी गिरावट देखी गयी। 22 कैरेट सोना में प्रति 10 ग्राम 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। शनिवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 44990 रुपये रहा। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 630 रुपये की गिरावट आयी। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 47240 रुपये बिका। चांदी के भाव में उछाल जरूर देखने को मिला। चांदी में प्रति किलो 400 रुपये की बढोत्तरी हुई। चांदी 67800 रुपये प्रति किलो रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो