scriptगूगल ने खास डूडल के जरिये मनायी ‘कैफी आजमी’ की जयंती | Google Doodle Celebrates Kaifi Azmi's 101st Birthday | Patrika News
आजमगढ़

गूगल ने खास डूडल के जरिये मनायी ‘कैफी आजमी’ की जयंती

पैतृक गांव मेजवां में भी आयोजित हुए विविध कार्यक्रम।

आजमगढ़Jan 14, 2020 / 05:55 pm

रफतउद्दीन फरीद

Kaifi Azami

कैफी आजमी

आजमगढ़. मसहूर शायर कैफी आजमी की 101वीं जयंती उनके पैतृक गांव में मनायी जा रही है। वहीं गूगल ने डूडल के जरिए देश के इस प्रसिद्ध शायर के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की है। गूगल ने आज अपना डूडल कैफी आजमी के नाम किया है और डूडल के जरिए उन्हें याद किया है।


बता दें कि मूल रूप से आजमगढ़ जिले के मेजवा गांव निवासी कैफी आजमी का जन्म 14 जनवरी 1919 को हुआ था। उनका बचपन का नाम सैयद अतहर हुसैन रिजवी था। कैफी आजमी ने अपनी पहली कविता महज 11 साल की उम्र में लिख दी थी। कैफी आजमी उस वक्त 1942 में हुए महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित थे और बाद में उर्दू अखबार में लिखने के लिए वह मुंबई चले गए। कैफी आजमी को फिल्म इंडस्ट्री में उर्दू साहित्य को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। पाकीजा के साउंडट्रैक चलते चलते, फिल्म अर्थ से कोइ ये कैसी बताए, ये दुनिया ये महफिल और उनकी अपनी कविता औरत जैसी प्रसिद्ध रचनाएं उर्दू भाषा और हिंदी भाषा में उल्लेखनीय योगदान के रूप में याद की जाती हैं।


कम ही लोग जानते है कि कैफी आजमी का जीवन सघर्षो से भरा था। अपने गांव की बदहाली का दर्द उनके दिल में हमेंशा रहा। वर्ष 1942 मे कैफी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ग्रहण करके पार्टी कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करना शुरू कर दिया और फिर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गये। इस दौरान वे शेरा शायरी तथा गीत भी लिखते रहे। प्रेम की कविताओं से लेकर बॉलीवुड गीतों और पटकथाएं लिखने में माहिर कैफी आजमी 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक थे। कैफी आजमी को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें 3 फिल्मफेयर अवार्ड, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

कैफी आजमी ने अपने गांव के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके कारवां को उनकी पुत्री फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी आगे बढ़ा रही है। कैफी आजमी की 101वीं जयंत पर उनके पैतृक गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। फतेह मंजिल पर उनके उपयोग की गयी चीजों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। वहीं गूगल डूडल के जरिये उनका जन्मदिन मना रहा है।

By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / गूगल ने खास डूडल के जरिये मनायी ‘कैफी आजमी’ की जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो