आजमगढ़

ग्राम देवता की पूजा के लिए उमड़ा सैलाब, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

महामारी से बचाव करते है ग्राम देवता।

आजमगढ़Sep 16, 2018 / 09:16 am

रफतउद्दीन फरीद

ग्राम देवता पूजा

आजमगढ़. मोहम्मदपुर विकासखंड के रानीपुर रजमो ग्रमासभा के रामपुर में ग्राम देवता की वार्षिक पूजा में शनिवार को सैलाब से उमड़ पड़ा। लोगों ने विधि विधान से ग्राम देवता की पूजा की। मान्यता है कि ग्राम देवता खुश रहते है तो महामारी नहीं आती।
 

वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच सुबह लगभग 7.30 बजे ग्राम देवता की पूजा शुरू हुई और लगभग 9ः00 बजे तक चली। ग्राम देवता के जयकारे के बीच लोगों ने पूरी हलवा का भोग लगाया। मुख्य पवहारी कवलू यादव ने ग्राम देवता के लिए हवन और पूजन अर्चन किया। पूरे गांव के पुरुष और महिला गांव की परिक्रमा करते हुए मां अगवानी के स्थान पर पहुंचे और मां अगवानी के चरणों में जलधार समर्पित किया। लाल यादव, संत लाल यादव, अभई यादव, जालंधर सिंह, दुलारे सिंह, शैलेंद्र मोदनवाल, दिनेश प्रजापति, संतोष शर्मा, कन्नर सिंह, अशोक सिंह, बलिराम यादव, परमेश्वर सिंह, उमेश सिंह, रामहित यादव, गुडू सिंह, दुर्गावती देवी, हिन्दलाल यादव, सुमन, प्रभावती, कमलावती, इंद्रावती आदि हजारों लोग उपस्थित थे।
 

नदी में छलांग लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र की बारीखास गांव स्थित ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार की शाम किसी बात से नाराज होकर गांव के पास स्थित नदी में छलांग लगा दी। शनिवार की सुबह नदी में लापता हुई छात्रा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के डिघिया ग्राम निवासी कलामुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री शमा बानो बचपन से ही निजामाबाद क्षेत्र के बारीखास ग्राम निवासी अपने मामा अबूशाह के घर रहती थी। ननिहाल में रहकर समा बानो कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही थी।
 

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शमा बानो किसी बात से नाराज होकर गांव के पास स्थित नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी पाकर ननिहाल के लोग नदी में लापता हुई छात्रा की तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे छात्रा का शव नदी में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
By Ran Vijay Singh
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.