script

चुनावी रंजिश में प्रधान के चचेरे भाई को मारी गोली

locationआजमगढ़Published: Jul 16, 2020 09:38:47 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में गुरुवार की सुबह चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने गोली मारकर वर्तमान प्रधान के 29 वर्षीय चचेरे भाई को घायल कर दिया।

आजमगढ़. पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में गुरुवार की सुबह चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने गोली मारकर वर्तमान प्रधान के 29 वर्षीय चचेरे भाई को घायल कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी 29 वर्षीय राघवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह के चचेरे भाई शनि सिंह गांव के प्रधान है। चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान से विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम गांव में एक चकमार्ग पर मिट्टी का काम हो रहा था। विपक्ष के लोगों से कुछ बात को लेकर राघवेन्द्र से विवाद हो गया।
गुरुवार की सुबह राघवेन्द्र खेत से घर लौट रहा था। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर विपक्ष के लोगों ने घेर कर गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया। घायल के शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोग भी मैके पर आ गए। घायल को सीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, पवई थाना प्रभारी संजय कुमार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्ष में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद है। पीड़ित ने चार लोगों विरूद्ध तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो